मनोज शुक्ला के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

भोपाल। व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस का आंदोलन अनवरत जारी है। रविवार को युवक कांग्रेस ने गधों के गले में तख्तियां लटकाकर प्रदर्शन किया।
युवक कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से रैली शुरू की। इसमें करीब आधा दर्जन गधे भी थे। इनके गले में तख्तियां लटकाई गईं थीं जिन पर 'मैं भी डॉक्टर बनूंगा' लिखा था। कांग्रेस कार्यकर्ता इनको हांक रहे थे।
प्रदेश कांग्रेस से रैली के रूप में युवक कांग्रेस नेता लिंक रोड होते हुए व्यापम चौराहा तक गए। वहां से वे व्यापम मुख्यालय जाने की कोशिश कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। युवक कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की घोषणा नहीं होने तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगेप्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और खनन माफिया सुधीर शर्मा पर एसटीएफ की पकड़ कमजोर करने में लगे हुए हैं।